गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में था हिडन कैमरा, जानिए होटल के कमरे से चेंजिंग रूम तक कैमरा पता करने का तरीका – RGH NEWS
देश

गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में था हिडन कैमरा, जानिए होटल के कमरे से चेंजिंग रूम तक कैमरा पता करने का तरीका

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा मिला। इसके बाद पुलिस ने हॉस्टल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया और इस मामले की जांच कर रही है।

पूरा मामला समझिए

  • प्रयागराज के एक डॉक्टर के बेटे आशीष खरे ने अपने घर में ही गर्ल्स हॉस्टल बना रखा था।
  • वहां की एक छात्रा जब नहाने के लिए बाथरूम में गई तो शॉवर से पानी कम आ रहा था।
  • छात्रा को लगा की शॉवर में कुछ फंसा है। उसने उसे 2-3 बार हिलाया तो कैमरा नीचे गिर गया।
  • पुलिस ने मकान मालिक से कंप्यूटर, 9 हार्ड डिस्क, डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर समेत कई सारी चीजें बरामद की हैं।

ऐसा मामले सिर्फ गर्ल्स हॉस्टल में नहीं, बल्कि होटल के कमरे से लेकर दुकान के चेंजिंग रूम तक से सामने आते रहे हैं। इसलिए आज जरूरत की खबर में हम आपको बताएंगे कि आप किसी भी अनजान जगह पर हिडन कैमरे की तलाश कैसे कर सकते हैं?

सवाल- क्या होता है हिडन कैमरा?
जवाब-
 हॉस्टल, होटल, बाथरूम या चेंजिंग रूम जैसी किसी भी जगह पर जब कोई कैमरा छिपाकर लगाया जाता है तो उसे हिडन कैमरा कहते हैं। इसके जरिए कई बार दूसरों को ब्लैकमेल भी किया जाता है।

सवाल- ज्यादातर किन जगहों पर लगा होता है हिडन कैमरा?
जवाब-
 ऐसी जगह, जहां पर लोगों की नजर न जाए। जैसे-

  • एयर फिल्टर इक्विपमेंट
  • बुक्स के किनारे
  • दीवार पर सजी किसी चीज के अंदर या बाहर
  • घर के अंदर लगे प्लान्ट्स
  • स्मोक डिटेक्टर
  • टिशू बॉक्स
  • किसी खिलौने
  • डिजिटल टीवी बॉक्स
  • हेयर ड्रायर
  • दीवार घड़ी
  • पेन
  • किसी कपड़े में

Related Articles

Back to top button