देश
गरीबों को पेट्रोल में 25 रुपए की छूट, मुख्यमंत्री ने तुरंत लागू करने के दिए निर्देश

रांची, (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि 26 जनवरी से गरीबों को पेट्रोल की खरीद पर 25 रुपये प्रतिलीटर की सब्सिडी देने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से एक तंत्र विकसित करें।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सोरेन ने पदाधिकारियों से कहा कि पेट्रोल की कीमत बढ़ने का सबसे ज्यादा असर गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के परिवारों पर हुआ है। सरकार का प्रयास है कि झारखंड में गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के लोगों को पेट्रोल की बढ़ती महंगाई से राहत दी जाए।
मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी से राज्य में राशन कार्डधारी दोपहिया मालिकों को पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए की छूट देने की योजना को अमलीजामा पहनाने की दिशा में हो रहे काम की समीक्षा की।
Follow Us