गंभीर के इस बयान ने मचाई सनसनी, टीम से बाहर किया गया ये खिलाड़ी – RGH NEWS
खेल

गंभीर के इस बयान ने मचाई सनसनी, टीम से बाहर किया गया ये खिलाड़ी

india cricket:नई साल की शुरुआत में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज गौतम गंभीर ने इस सीरीज के लिए हुए टीम सेलेक्शन पर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम बताया है जिसकी वाइट बॉल क्रिकेट से छुट्टी कर दी गई है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये खिलाड़ी चोटिल है.

टीम इंडिया से इस खिलाड़ी की  छुट्टी 

टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ टी20 के बाद वनडे सीरीज भी खेलनी है. इन दोनों सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत  को टीम में शामिल नहीं किया गया है. खबरों के मुताबिक उन्हें फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में वक्त बिताने के लिए कहा गया है. वह इस समय चोट से भी जूझ रहे हैं.उनके पैर के घुटने में चोट लगी है, इसलिए उन्हें रिहैब के लिए भेजा जाएगा. लेकिन भारतीय दिग्गज गौतम गंभीर का मानना है कि पंत को इस सीरीज के आराम नहीं बल्कि हटाया गया है.

Read more:PM मोदी की मां हीराबा का 100 वर्ष की उम्र में निधन..कुछ देर में अंतिम संस्कार 

india cricket:गौतम गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइन्‍फो से बात करते हुए कहा, ‘सबसे पहले तो चयनकर्ताओं को यह स्पष्ट होना चाहिए कि उन्हें आराम दिया गया है या बाहर किया गया है. मेरे मुताबिक उसे सफेद गेंद के क्रिकेट से हटा दिया गया है. कभी भी इसे लेकर पर्याप्त स्पष्टता नहीं रही है. यह ‘आराम’ नामक शब्द बहुत अच्छा है, यह तब नहीं था जब हम खेल रहे थे. या तो हमें हटा दिया जाता था या चुना जाता था.’

Related Articles

Back to top button