कोरोना से जुड़ी राहत की खबर! पिछले दिन के मुकाबले 35 हजार कम आए केस – RGH NEWS
देश

कोरोना से जुड़ी राहत की खबर! पिछले दिन के मुकाबले 35 हजार कम आए केस

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों से जुड़ी राहत की खबर है. पिछले दिन के मुकाबले आज (शुक्रवार को) कोरोना वायरस के करीब 35 हजार कम नए मामले सामने आए हैं. संक्रमण दर (Positivity Rate) भी गिरकर 15.88 फीसदी तक पहुंच गई है.

बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के इतने केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस के 2 लाख 51 हजार 209 नए केस सामने आए हैं और वायरस की वजह से 627 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि इस दौरान 3 लाख 47 हजार 443 कोरोना संक्रमित रिकवर भी हुए.

 

कोरोना का पॉजिटिविटी रेट हुआ कम

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या इस वक्त 21 लाख 5 हजार 611 हो गई है. वहीं पॉजिटिविटी रेट घटकर 15 फीसदी तक पहुंच गया है. बता दें कि बीते गुरुवार को भारत में कोरोना वायरस के 2 लाख 86 हजार 384 नए केस सामने आए थे और 573 लोगों की मौत हो गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button