कोरोना पॉजिटिव हुए डॉक्टर ने कहा-Omicron को हल्के में न लें’
नई दिल्ली: भारत में कोरोना (CORONA) की तीसरी लहर आ चुकी है. इस बीच नए वैरिएंट ओमिक्रोन देश के अधिकतर राज्यों में अपना पैर पसार चुका है. हालांकि, डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ट्रेडोस एडनॉम घेबियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने हाल ही में चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि नए वैरिएंट को माइल्ड (हल्का) के तौर पर नहीं मान लेना चाहिए. वहीं ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले पर शुक्रवार को एनडीटीवी से बात करते हुए एम्स जोधपुर में काम करने वाले एक डॉक्टर ने भी सावधान रहने को कहा है. उन्होंने कहा है कि “ओमिक्रॉन को हल्के में न लें”.
पेडियाट्रिक्स डिपार्टमेंट में काम करने वाले डॉ तन्मय मोतीवाला (Dr Tanmay Motiwala) बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मिले. वह इस समय आइसोलेशन में हैं. उन्होंने कहा कि मैं संभवतः आईसीयू से एक मरीज के संपर्क में आया था, जिसके बाद मुझे हल्का सिरदर्द था. कमजोरी महसूस हो रही थी. इसके बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया.


