देश

कोरोना पर लगा ब्रेक,देश में 24 घंटे में मिले 2 लाख से कम मामले

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में 2 लाख से भी कम नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में 167059 नए मामले मिले हैं।

ये कल के मामलों के मुकाबले 20 प्रतिशत कम है।

वहीं 254076 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से हालांकि 1192 और मौतें दर्ज की गई है। ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4 लाख 96 हजार 242 पहुंच गया है।

इस बीच राहत की बात ये है कि एक्टिव मरीजों की संख्या में 88209 की कमी आई है। ऐसे में अभी देश में सक्रिय मामले 18 लाख से कम होकर 17 लाख 43 हजार 59 रह गए हैं।

कोरोना: देश में दैनिक संक्रमण दर 12 प्रतिशत से नीचे

कोरोना के नए मामलों में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ दैनिक संक्रमण दर भी तेजी से नीचे गिरा है। मौजूदा आंकड़े के अनुसार ये 11.69 प्रतिशत है जबकि कल ये 15.7 प्रतिशत था। साप्ताहिक संक्रमण दर अभी 15.25 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वैक्सीन की 166 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। इसमें कल सोमवार को 61 लाख 45 हजार 767 डोज लगाई गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 14 लाख 28 हजार 672 कोरोना सैंपल की जांच भी की गई है।

इन पांच राज्यों से सबसे अधिक कोरोना केस

भारत में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना मामले केरल से आए हैं। यहां सोमवार को 42154 केस मिले। बीते कुछ दिनों से राज्य में संक्रमण के 50 हजार से ज्यादा दैनिक मामले सामने आ रहे थे। इसके अलावा कर्नाटक से 24172 केस सामने आए। तमिलनाडु से 19280 मामले, महाराष्ट्र से 15140 केस और मध्य प्रदेश से 8062 कोरोना केस पिछले 24 घंटे में सामने आए।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button