कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक ही दिन में मिले 380 से ज्यादा मरीज – RGH NEWS
कोरोना न्यूज

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक ही दिन में मिले 380 से ज्यादा मरीज

जयपुर: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई वहीं संक्रमण के 383 नये मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को इस घातक संक्रमण से कोटा और टोंक में एक-एक संक्रमित की मौत हो गयी। इसने बताया कि राज्य में संक्रमण के 383 नये मामले सामने आये हैं।

विभाग के अनुसार 383 नये मामलों में जयपुर में 98, उदयपुर में 51, भरतपुर-चित्तौड़गढ़ में 25-25, जोधपुर में 20, अजमेर-सिरोही में 18-18, अलवर-पाली में 15-15 नये मामले शामिल है। राज्य में फिलहाल 3155 संक्रमित उपचाराधीन हैं।

Related Articles

Back to top button