कोरोना को लेकर जारी हुआ अलर्ट, कल से शाम 6 बजे तक ही खुलेंगे बाजार – RGH NEWS
कोरोना न्यूज

कोरोना को लेकर जारी हुआ अलर्ट, कल से शाम 6 बजे तक ही खुलेंगे बाजार

गुरुग्रामः देश में कोरोना (Covid-19) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) को लेकर सभी राज्यों में टेस्टिंग और स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने भी पाबंदियां (Haryana Corona Restrictions) बढ़ा दी हैं. इस क्रम में हरियाणा में कल गुरुवार से बाजारों को शाम 6 बजे तक ही खोलने का आदेश जारी किया गया है.

प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइंस

राज्य में कोरोना बढ़ते मामलों को लेकर यह फैसला लिया गया है. हरियाणा में ओमिक्रॉन के मामले में भी सामने आए हैं. जिसके बाद प्रशासन अलर्ट पर है. प्रशासन ने स्पष्ट गाइडलाइंस जारी की हैं कि कल गुरुवार से जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानदार शाम 6 बजे तक दुकान बंद कर देंगे.

हरियाणा में ये पाबंदियां पहले से लागू

बता दें कि इससे पहले हरियाणा सरकार ने ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा लॉकडाउन’ को 5 जनवरी सुबह 5 बजे तक बढ़ाने का फैसला लिया था. राज्य में 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू भी लागू है. वहीं, सार्वजनिक समारोहों या कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोगों के आने की अनुमति नहीं है.

वैक्सीन की दोनों डोज जरूरी

हरियाणा में वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को ही सार्वजनिक समारोहों, कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति है. मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन अनिवार्य रहेगा. इन नियमों के उल्लंघन में पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के किलाफ कार्रवाई होगी.

छह माह बाद कोरोना के 100 से ज्यादा मामले

हरियाणा में छह महीने बाद मंगलवार को एक दिन में कोरोना के 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए. मंगलवार को राज्य में कोरोना के 126 संक्रमित मरीज सामने आए. इस दौरान एक मरीज ने जान भी गंवाई है. इससे पहले 27 जून 2021 को हरियाणा में कोविड के 115 मामले देखने को मिले थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button