*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- कोरोना कहर के बीच BCCI का बड़ा फैसला,29 मैचों के बाद IPL आखिरकार रोका गया,कई टीमों के खिलाड़ी मिले संक्रमित

नईदिल्ली कोरोना संकट की गंभीरता को देखते हुए आईपीएल प्रशासन ने इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड कर दिए हैं. दरअसल चार अलग-अलग आईपीएल टीमों से अभी तक कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा आज ही कोरोना संक्रमित हुए हैं. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा पॉजिटिव हुए थे. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी पहले ही संक्रमति हो चुके हैं. अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि IPL को इस सत्र के लिए स्थगित किया जा रहा है.
कोरोना के संक्रमण काल में बीसीसीआई ने मजबूत ‘बायो-बबल’ का हवाला दिया था, जिसके बाद 29 मैच ही सफलतापूर्वक कराए जा सके. चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी मैच पूरे हुए. लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीजन के 30वां मैच नहीं खेला जा सका था.
BCCI को 2 हजार करोड़ का नुकसान
IPL को टाल दिया गया है। अगर इसे पूरी तरह रद्द कर दिया जाता है तो बोर्ड को करीब 2000 करोड़ का नुकसान होगा। साथ ही इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरा मंडराने लगेगा। भारत से मेजबानी छीनी जा सकती है। इससे भी BCCI को करोड़ों का नुकसान होगा।

