मनोरंजन

कैटरीना कैफ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, फैंस ने कही ये बात

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. लेकिन जब से उनकी शादी हुई है उनका एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर छाया रहता है. दरअसल, पीछले वीकेंड भी उनका एयरपोर्ट लुक चर्चा का विषय बन गया था. कैटरीना पिछले वीकेंड पति विक्की कौशल से मिलने इदौर पहुंची थीं. इंदौर से कैटरीना ने विक्की के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थी. अब एक बार फिर से मुंबई एयरपोर्ट पर कैटरीना को स्पॉट किया गया.

कैट से फैंस ने पूछा जीजू से मिलने जा रही हो?

 

 

कैटरीना को एयरपोर्ट पर देखते उनके फैंस कयास लगाने लगे कि वह पक्का पति विक्की कौशल से मिलने इंदौर जा रही हैं. अब ये आने वाला वक्त बताएगा कि कैटरीना ने आखिर कहां के लिए उड़ान भरी है, लेकिन कैटरीना को एयरपोर्ट पर देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

एयरपोर्ट से कैटरीना की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही उनके फैंस तरह- तरह का कयास लगा रहे हैं और उनके वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. कैटरीना के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, जीजू से मिलने जा रही हो? वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा,’आखिर मैडम कित्थे चल दी? वहीं एक तीसरे फैन ने लिखा,’भाभी हमेशा एक नंबर लगती हैं, इंदौर जा रही हो क्या?’

कैटरीना ट्रोल्स का हुईं शिकार

 

आपको बता दें कि कुछ लोग ऐसे हैं जो कैटरीना को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘फिरंगी है साबित कर दिया. न चूड़ा न बिंदी.’ वहीं एक दूसरे ने लिखा,’इससे अच्छी तो दीपिका पादुकोण हैं. उसमे ढ़ाई महीने तक चूड़ा पहना था.’

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button