केबीसी 13′ के मंच पर जेठालाल ने बबीता जी से किया अपने प्यार का इजहार,तो अमिताभ बच्चन ने चौंककर दिया ऐसा रिएक्शन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की टीम इस शुक्रवार को केबीसी 13 के सेट पर दिखाई देगी. इसके कई प्रोमो मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किए हैं. इमनें जेठालाल, चंपकलाल और पोपटलाल के कई फनी वीडियो वायरल भी हो रही हैं. जेठालाल की मस्ती का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में जेठालाल अमिताभ बच्चन के साथ गेम खेलते-खेलते सपनों में खो जाते हैं और बबीता जी के साथ रोमांस करते हुए नजर आते हैं. बिग बी उन्हें होश में आने के लिए कहते हैं.
केबीसी 13 के इस प्रोमो की शुरुआत जेठालाल और बबीता जी से होती है. जेठालाल ‘कभी-कभी मेरे दिल में’ वाला शायरी से बबीता जी से अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं. बबीता जी उनकी ये शायरी सुनकर खुश होती हैं और मुस्कुराती हैं. फिर बाद में शरमाने लगती हैं. तभी अगला सीन आता है. इसमें अमिताभ भच्चन की आवाज आती है और जेठालाल आंखे बंद कर सिर नीचे झुका कर बैठे हुए बड़बड़ा रहे हैं.
अमिताभ बच्चन के काफी कहने पर जेठालाल अपनी आंख खोलते हैं और हैरानी से देखते हैं. बिग बी जेठालाल से कहते हैं,”भाईसाब, भाईसाब.. वापस आ जाइए.” ये सुनकर ऑडियंस हंसने लगती है. और ऑडियंस के बीच बैठी बबीता जी भी मुस्कुराने लगती हैं. बिग बी फिर कहते हैं,”भाईसाब आप गए हुए थे न जाने कहा, अपनी प्रेमिका को ढूंढ़ने चले गए थे… अच्छा सॉरी सॉरी.” जेठालाल के बगल में बैठे बाबू जी अमिताभ की बात पर रिएक्टर करते हैं, वहीं जेठालाल भी घबरा जाते हैं.

बेहद मजेदार दिखाई दे रहे इस प्रोमो में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम भी नजर आती है. आपको बता दें कि इस कॉमेडी सीरियल में दिखाया गया है कि जेठालाल अपने पड़ोस में रहने वाली बबिता जी पर पूरी तरह से लट्टू रहते हैं और उन्हें हर दम इम्प्रेस करने की कोशिशों में लगे रहते हैं.