खेल

केएल राहुल लखनऊ और श्रेयस अय्यर बनेंगे अहमदाबाद के कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद की दो नई टीमें शामिल होंगी। जल्द ही होने वाले ऑक्शन को लेकर अलग-अलग अटकलें सामने आ रही हैं। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों नई फ्रेंचाइजीज ने अपने-अपने कप्तानों पर फैसला कर लिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल को संजीव गोएनका की लखनऊ फ्रेंजाइजी ने कप्तान बनाने का फैसला कर लिया है। साथ ही उनके अलावा राशिद खान और इशान किशन भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा CVC कैपिटल्स की अहमदाबाद की बात करें तो इस टीम ने अपने कुछ खिलाड़ियों को चुन लिया है।

सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि अहमदाबाद का नेतृत्व करेंगे दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर। इसके अलावा इस टीम में उनके साथ नजर आ सकते हैं हार्दिक पंड्या और क्विंटन डी कॉक या डेविड वार्नर जैसे बेहतरीन खिलाड़ी।

CSK के रडार पर धवन और अश्विन

भारतीय क्रिकेट के दो अनुभवी खिलाड़ी और IPL स्टार्स शिखर धवन व रविचंद्रन अश्विन पर एक खास टीम नजर बनाए हुए है। ये टीम है थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)। अश्विन शुरुआती सीजनों में इस टीम का हिस्सा रहे चुके हैं। वहीं धवन के रूप में सीएसके की एक बढ़िया ओपनर की तलाश पूरी हो सकती है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button