मनोरंजन

कुत्ते की ऐसी ‘अश्लील’ तस्वीर खींच लखपति बन गई महिला

कहते हैं न किस्मत अगर साथ दे तो पत्थर भी सोना बन जाता है. किस्मत तेज होने पर इंसान देखते ही देखते फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है. ऐसी ही किस्मत पलटी यूके की रहने वाली जोए रॉस (Zoe Ross) की. जोए ने अनजाने में ही पार्क में खेलते अपने पालतू डॉग की एक तस्वीर खींची थी. इस तस्वीर को खींचने के दौरान उनकी डॉग बुलबुलों से खेल (Dog Fart Bubble Photo) रही थी. अचानक एक ऐसी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई, जिसने जोए को मशहूर बना दिया. इस तस्वीर के कारा जोए ने एनिमल फ्रेंड्स कॉमेडी पेट अवार्ड्स 2021 का खिताब जीत लिया.

9 हफ्ते की डॉग पेपर की ये फोटो वाकई बेहद क्यूट है. इसमें ब्लैक लेब्रा पेपर पार्क में खेलते नजर आई. पेपर पार्क में बुलबुलों से खेल रही थी. तभी जोए ने एक ऐसी तस्वीर खींची जिसमें पेपर के ठीक पीछे बबल गुजरता कैद हो गया. ऐसा लग रहा था जैसे पेपर ने बुलबुले को अपने फार्ट से फुलाया है. ये बेहद फनी मोमेंट था और ये कैमरे में कैद हो गया. जब जोए को इस एनिमल फनी फोटो कॉम्पिटिशन का पता चला तो उसने इसमें यही फोटो सेंड कर दी. जिसे इसमें पहला स्थान मिल गया.

पेपर की ये तस्वीर सभी जजेस को काफी पसंद आई. उन्होंने इस तस्वीर का नाम व्हीज़ पॉप रखा और इसे पहला स्थान दिया. इसमें 9 हफ्ते की पेपर बुलबुले से खेलती दिखी. इसमें पहला स्थान जीतने वाली जोए को अवार्ड के साथ दो लाख रुपए भी मिले. पेपर ने कहा कि उसे कभी उम्मीद नहीं थी कि वो जीतेगी. उसने सिर्फ पेपर के फनी मोमेंट को शेयर करने के इरादे से ये तस्वीर एंट्री में भेजी थी.

 

अब 7 महीने की हो चुकी पेपर को जोए ने अपनी फैमिली में एंट्री दी थी पहले से मौजूद डॉग का साथ देने के लिए. लेकिन पेपर ने आते ही सबका दिल जीत लिया. जोए ने बताया कि पेपर काफी हंसमुख डॉग है. वो गार्डन से सामान चुनकर लाती है और घर में खेलती है. जोए ने बताया कि उसने जीती हुई राशि को चैरिटी में दे दिया है. द कॉमेडी पेट फोटो कॉम्पिटिशन की शुरुआत पॉल जोयंसों हिक्स और टॉम सल्लम ने शुरू की थी. अब ये कॉम्पिटिशन पेट लवर्स के बीच काफी मशहूर हो गया है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button