रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

किरोड़ीमल-मंत्री उमेश पटेल एवं प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे जी ने शाला प्रबंध एवं विकास समिति के अध्यक्ष का गठन किया

 

रायगढ़। (RGH NEWS ) माननीय उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल की अनुशंसा से एव प्रभारी मंत्री रायगढ़ माननीय रविंद्र चौबे के अनुमोदन से नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश कुमार शर्मा को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरोड़ीमल नगर के शाला प्रबंधक एवं विकास समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं किरोड़ीमल नगर में स्थित अन्य शासकीय विद्यालयों में नारायण प्रसाद पटेल, डोरीलाल चौहान, फूल सिंह मरावी, मनोज सिंह, विकास तांती का मनोनयन उ.मा.शाला विद्यालय किरोड़ीमल नगर ,प्रा शाला बालक किरोड़ीमल नगर , प्रा शाला कन्या किरोड़ीमल नगर, प्रा.शाला बसंतमाला किरोड़ीमल नगर, प्रा शा लाइनपार किरोड़ीमल नगर के शाला प्रबंध एवं विकास समिति के अध्यक्ष पर किया गया है उक्त नियुक्तियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने माननीय मंत्री उमेश पटेल एवं प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे का आभार जताया एवं सभी विद्यालयों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण कर शिक्षा के स्तर को और भी ऊपर ले जाने की बात कही।
 
 
 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button