कार में खून से सना मिला नेता का शव, मचा हड़कंप – RGH NEWS
देश

कार में खून से सना मिला नेता का शव, मचा हड़कंप

Karni sene neta dead body found: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कार के अंदर एक शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। ये शव किसी और का नहीं बल्कि राजपूत करणी सेना के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहित सिंह पटेल का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया तो मोहित के सीने पर 2 गोलियां होने की आशंका जताई गई। इतना ही नहीं पुलिस ने मोहित की कार से एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी जब्त की है। मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस मामले में मोहित के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Read more: आज से बढ़ गई इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमते, यहां करें चेक

Karni sene neta dead body found मिली जानकारी के मुताबिक बिसनखेड़ा के रहने वाले मोहित खेती के साथ ठेकेदारी और प्रॉपर्टी के कारोबार से भी जुडे़ थे। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि इस हत्या को अंजाम किसी प्रॉपर्टी के विवाद के चलते किया गया है। फिलहाल अभी इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। जल्द ही इस बात का खुलासा किया जाएगा। पुलिस के अनसुार, गोली मारी गई या मोहित ने खुद मार ली, अभी यह कहना मुश्किल है। गोलियां काफी करीब से लगी हैं।

 

Related Articles

Back to top button