देश

छात्रों को हर महीने मिलेगा 5000 रुपए की छात्रवृत्ति का लाभ, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Collage student get rs5000 schloreship per month: उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और सरकारी कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर के मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना को लागू करने पर अपनी सहमति दे दी। इस संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बैठक हुई। यह छात्रवृत्ति हर पाठ्यक्रम में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले छात्रों को दी जाएगी।

Read more: कार में खून से सना मिला नेता का शव, मचा हड़कंप

Collage student get rs5000 schloreship per month प्रदेश के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु ने बताया उत्तराखंड सरकार ने सरकारी डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के मेधावी छात्रों को प्रति माह अधिकतम 5000 रुपये छात्रवृत्ति देने का फैसला किया है। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड CM ने उच्च शिक्षा मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है। आगे उन्होंने बताया कि सत्र 2023-24 से डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button