कांग्रेस को बड़ा झटका.. सुनील जाखड़ ने पार्टी से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद से पार्टी में अंतरकलह बढ़ती जा रही है। इसी बीच लगभग 50 साल से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। सुनील जाखड़ ने कुछ समय पहले ही अपने ट्विटर बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया था। अब उन्होंने फेसबुक पर लाइव होकर पार्टी को अलविदा कह दिया। दोपहर 12 बजे फेसबुक पर लाइव आए सुनील जाखड़ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी और सोनिया गांधी से कई सवाल किए।
पार्टी नेतृत्व पर लगाया आरोप
सुनील जाखड़ ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व चापलूसों से घिरा हुआ है। इसी कारण कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। उन्होंने पार्टी अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पंजाब को बख्श देने की अपील की है। कांग्रेस के चिंतन शिविर पर जाखड़ ने कहा कि मुझे कांग्रेस की हालत पर तरस आ रहा है। ये चिंतन शिविर सिर्फ एक फॉर्मेलिटी है, उससे ज्यादा कुछ नहीं। सुनील जाखड़ इस दौरान पार्टी नेता अंबिका सोनी पर कडा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सोनी ने हिंदुओं को बदनाम किया है।
“…Good luck and goodbye Congress…” says former Punjab Congress chief Sunil Jakhar in a Facebook live as he quits the party. pic.twitter.com/ABk8lKSN7W
— ANI (@ANI) May 14, 2022
पार्टी हाईकमान पर साधा निशाना
इस दौरान अपने खिलाफ जारी कारण बताओ नोटिस के लिए भी सुनील जाखड़ ने पार्टी हाईकमान पर निशाना साधा। जाखड़ ने कहा कि मेरे पास कोई पद नहीं था, फिर भी मुझे सभी पदों से निलंबित कैसे किया गया। जाखड़ ने कहा कि वह अपनी विचारधारा पर अडिग हैं। उनका कांग्रेस पार्टी के साथ 50 साल पुराना रिश्ता रहा है।