कांग्रेस का 85वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ में: राजधानी पहुंचेंगे राहुल गांधी…

CG News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। देशभर से कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। राहुल गांधी दोपहर 2 बजे के बाद पहुंचेंगे। सचिन पायलेट भी आज पहुंच गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आज होनी है। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।
स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण नीतियों पर चर्चा की जाएगी। शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जहां 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। राहुल के देर से आने की वजह से माना जा रहा है कि वो स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगीं।
कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति इस बैठक में तय होगी। सबसे महत्वपूर्ण होगा CWC का चुनाव। ये चुनाव होगा भी या नहीं इस पर चर्चा की जाएगी। दिनभर इस बैठक के बाद शाम के वक्त सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जिसमें तय किया जाएगा कि इस अधिवेशन में किन बड़े विषयों पर चर्चा की जानी है। चर्चा के बाद उन संबंधित विषयों पर रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी को जनता के मूड, के हिसाब से सलाह देंगे कि क्या करें और क्या न करें।
आज रायपुर आएंगे 62 बड़े नेता
शुक्रवार को राहुल गांधी के अलावा देशभर से 62 और बड़े कांग्रेस नेता रायपुर आएंगे। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस के अन्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, कई विधायक और प्रदेश की सरकारों में मंत्री शामिल हैं। सचिन पायलट और पूर्व मंत्री शिवराज पाटिल भी शुक्रवार को रायपुर आएंगे।
Also Read CG News: 24 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप में 100 पदों के लिए होगी सीधी भर्ती, तुरंत करें अप्लाई…
CG News25 और 26 फरवरी को क्या- क्या होगा
- 25 फरवरी को प्रस्ताव: राजनीतिक, आर्थिक और इंटरनेशनल अफेयर्स पर चर्चा के बाद प्रस्ताव लाए जाएंगे
- 26 फरवरी को – कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा होगी
- 26 फरवरी को ही दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का अंतिम भाषण होगा। चार बजे पैदल रैली होगी। जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।



