CG News: 24 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप में 100 पदों के लिए होगी सीधी भर्ती, तुरंत करें अप्लाई…

CG Job News: नौकरी तलाश रहे बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर द्वारा संकल्प परियोजना के अंतर्गत, लाइवलीहुड कालेज जोरा में 24 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
इसमें आयुष्मान भारत कार्यक्रम की स्टेट नोडल एजेंसी सोसायटी द्वारा अधिकृत निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठान कलर प्लास्ट सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने एवं उसके वितरण के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। संस्थान द्वारा कंपयूटर आपरेटर के लगभग 100 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।
इसमें रायपुर जिले के 12वीं उत्तीर्ण युवा, जिन्हें कंपयूटर आपरेट करने का ज्ञान हो और आयु 21 से 35 वर्ष तक हो वे शामिल हो सकते हैं। युवाओं को अपने सभी प्रमाण पत्रों की मूल एवं सत्यापित प्रतिलिपि लानी होगी। यह प्लेसमेंट कैंप पूर्णत: निश्शुल्क है।
Also Read Papaya Side Effects: इन 4 स्थितियों में भूलकर भी न खाएं पपीता, सेहत को होगा बड़ा नुकसान…
CG Job News मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना या प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत डोमेस्टिक डाटा एंट्री आपरेटर, आफिस असिस्टेंट आदि में कौशल प्रशिक्षित युवाओं को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित युवाओं को योग्यता एवं कार्य अनुसार प्रतिमाह 8 से 12 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। इनका कार्य क्षेत्र रायपुर जिला होगा।