कर्मचारियों के सैलेरी में आएगा बंपर उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी सैलेरी – RGH NEWS
देश

कर्मचारियों के सैलेरी में आएगा बंपर उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी सैलेरी

Salary Hike 2023: श्रम विभाग द्वारा जून AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी होने के बाद डीए का स्कोर 46.24 पहुंच गया है, ऐसे में अगले छमाही के लिए डीए में 4 फीसदी वृद्धि (42% से 46% DA Hike) तय मानी जा रही है। संभावना है कि नई दरों ऐलान सितंबर- अक्टूबर में किया जा सकता है, इससे कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। खबर है कि DA के ऐलान के बाद फिटमेंट फैक्टर वृद्धि पर भी विचार हो सकता है, चुनाव से पहले सरकार कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 26000 कर सकती है, हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिटमेंट फैक्टर की दरों में संशोधन संभव

दरअसल, वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है और इसी आधार पर सैलरी दी जाती है। कर्मंचारी संघ लंबे समय से इसे बढ़ाने की मांग कर रहे है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पुरानी पेंशन, डीए एरियर की बढ़ती मांग को देखते हुए और आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर विचार कर सकती है, इसे 2.57 से बढ़ाकर 3.00 फीसदी या 3.68 फीसदी तक किया जा सकता है, वहीं इसे 2026 से लागू करने पर सहमति बन सकती है, क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव होने है।

इतनी बढ़ जाएगी सैलेरी

फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रूपए से बढ़कर 26000 रूपए हो जाएगी, यानि उनके न्यूनतम वेतन में 8000 रूपए तक का इजाफा देखने को मिलेगा। इसका लाभ 52 लाख कर्मियों को मिलेगा। इससे पहले सरकार ने 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया था और इसी साल से 7th pay commission को भी लागू किया गया था और कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी और अब अगर बढ़ता है तो बेसिक सैलरी 26000 हो जाएगी।

Read more: मेरे चेहरे की चमक का राज छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की दुआ है

यहां देखें कैल्कुलेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर की दरों में संशोधन करती है तो कर्मचारियों की सैलरी में ढ़ाई गुना वृद्धि होगी यानि बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर सीधे 21000 या 26000 हो जाएगी। इसका लाभ 50 लाख कर्मचारियों को होगा।यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा।3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000 X 3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा।3 गुना फिटमेंट फैक्टर होने पर सैलरी 21000 X 3 = 63,000 रुपये होगी। यदि कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की जाती है तो 15500 के मूल वेतन बढ़ कर 39835 रूपए हो सकते हैं। 15500*2.57 = 39,835 रुपए है।

DA के साथ HRA में भी बढ़ोतरी संभव

Salary Hike 2023: जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते के अलावा एचआरए में भी बढ़ोतरी कर सकती है। पिछला एचआरए जुलाई 2021 में 25 प्रतिशत तक बढ़ाया गया था। इस बार इसमें 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव है। इधर, 8वें वेतनआयोग पर फिलहाल कोई विचार नहीं है, 25 जुलाई को राज्य सभा में सरकार द्वारा स्पष्ट किया था कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। यह बात वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कही थी।

 

Related Articles

Back to top button