कर्क, सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों को शनिवार को कई खुशखबरी मिलेंगी,तुला राशि वालों को कामकाज में निराशा

November 13, शनिवार को मिथुन राशि वालों की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी. तुला राशि वालों को कामकाज में निराशा हो सकती है. कर्क, सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों को शनिवार को कई खुशखबरी मिलेंगी. एस्ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग दारुवाला से जानते हैं कि आपके लिए शनिवार कैसा रहने वाला है.
मेष (Aries): लोगों को उनके विचार प्रकट करने से न रोकें. अपनी गुणवत्ता में निरंतर बढ़ोतरी के प्रयास जारी रखें. साहित्यकरों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. समय का पूरा सदुपयोग करें और खराब संगत से बचें. युवा वर्ग माता-पिता की बातों का पालन करें.
वृषभ (Taurus): कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा. पुराने निवेशों से मिली धनराशि से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी. युवाओं का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा. प्रभु की आराधना में मन लगेगा. गृहस्थ जीवन में प्यार और समझदारी के साथ रोमांस भी रहेगा.
मिथुन (Gemini): दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी. कार्य क्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी. फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. थोक कारोबारियों को इस समय अधिक मात्रा में माल डंप नहीं करना चाहिए.
कर्क (Cancer): आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं. आय में बढ़ोतरी होने से आपकी आर्थिक स्थिति संभल जाएगी. आकस्मिक कार्य आने से निर्धारित योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा कर सकते है.
सिंह (Leo): शनिवार का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला है. बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा. अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे. सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है. पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा.
कन्या (Virgo): अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें. वर्क फ्रॉम होम हैं तो कामकाज में थोड़ा परिपक्वता और गंभीरता दिखाएं. काम काज में वृद्धि के आसार हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है. करियर से जुड़ी समस्या दूर होगी.
तुला (Libra): आपकी वाणी ही आपका वरदान है. कपड़ों के व्यापारियों के लिए निराशा का दिन हो सकता है. जल्दी लाभ कमाने के चक्कर में गलत तरीके नहीं अपनाएं. पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा. महिलाएं घर की साफ-सफाई में बिजी रहेंगी.
वृश्चिक (Scorpio): आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में आपको अपने टारगेट पर फोकस करना होगा. आर्थिक तंगी से बचने के लिए फिजूलखर्ची पर रोक लगानी होगी. टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी.
धनु (Sagittarius): आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं. व्यापार को बढाने के नए तरीके सोचेंगे. कीमती वस्तुएं खरीदने के लिए समय अनुकूल होगा. अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं.



