कमाल की है LIC की ये स्कीम,कौन कर सकता है निवेश?

नई दिल्ली. भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी भारत की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है. एलआईसी भारतीय नागरिकों के लिए कई तरह की बीमा पॉलिसी चलाती है. इन पॉलिसियों में से एक है एलआईसी धन संचय. एलआईसी की यह स्कीम एक नॉन-लिंक्ड पार्टिसिपेटिंग इंडिविजुअल सेविंग प्लान लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है. इस प्लान के तहत मैच्योरिटी से पहले पॉलिसी अवधि के दौरान निवेशकों को गारंटीड इनकम बेनेफिट मिलता है. आज हम इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानेंगे
आपको बता दें कि इस पॉलिसी को 5 से 15 साल तक की अवधि के लिए लिया जा सकता है. इसकी खास बात यह है कि इस पॉलिसी में पॉलिसिहोल्डर को लोन की सुविधा भी मिलती है. वहीं पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु के होने पर उनके परिवार को डेथ बेनेफिट दिया जाता है.
जानिए क्या हैं इसके फायदे
एलआईसी धन संचय पॉलिसी के तहत कई खास बेनेफिट्स मिलते हैं. इनमें डेथ बेनेफिट ऑप्शन में एकमुश्त या 5 साल तक किश्तों में पैसा लेना शामिल हैं. इसके अलावा मैच्योरिटी बेनेफिट में गारंटीड इनकम और टर्मिनल बेनेफिट भी शामिल है. यदि पॉलिसीधारक पेआउट अवधि के दौरान पास हो जाता है तो नॉमिनी को इनकम प्राप्त होती रहती है.
निवेश के लिए मिलते हैं चार ऑप्शन
एलआईसी की धन संचय पॉलिसी में निवेश के लिए आपको कुल 4 ऑप्शन मिलते हैं. इन्हें ए, बी, सी और डी नाम दिया गया है. इसमें ऑप्शन ए और बी में बीमा राशि कम से कम 3 लाख 30 हजार रुपये है. ऑप्शन सी में आपको कम से कम 2 लाख 50 हजार रुपये और ऑप्शन डी में यह 22 लाख रुपये के इंश्योरेंस का मौका मिलता है.
निवेश के लिए उम्र की सीमा
एलआईसी की धन संचय पॉलिसी में निवेश करने की न्यूनतम आयु 3 वर्ष है. जबकि इसकी अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग ऑप्शन के अनुसार बदल सकती है. उदाहरण के लिए ए और बी ऑप्शन में इस पॉलिसी के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है. वहीं ऑप्शन सी के तहत निवेश की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष है जबकि और ऑप्शन डी के तहत यह सीमा 40 साल है.
इतना आएगा सालाना प्रीमियम
आपको बता दें कि अगर आप एलआईसी की धन संचय पॉलिसी में निवेश करना चाहते हैं तो आप पॉलिसी की अवधि 5, 10 या 15 साल के लिए चुन सकते हैं. आप जितने वर्षों का प्लान चुनते हैं उसी के अनुसार आपको रिटर्न मिलेगा. बता दें कि इस पॉलिसी के तहत आपको कम से कम सालाना 30 हजार रुपये का प्रीमियम देना होगा. वहीं अगर पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाने पर नॉमिनी को न्यूनतम 2.50 लाख रुपये और अधिकतम 22 लाख रुपये डेथ बेनेफिट मिलता है.



