कंपनी ने बैन किये 37 लाख भारतीय अकाउंट्स – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

कंपनी ने बैन किये 37 लाख भारतीय अकाउंट्स

Banned 37 lakh WhatsApp accounts: अगर आप भी इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल WhatsApp ने नवंबर माह में 37 लाख से ज्यादा भारतीय यूजर्स के अकाउंट्स को बैन कर दिया है। 37.16 लाख अकाउंट्स में से 9 लाख 90 हजार अकाउंट्स ऐसे हैं, जिन्हें किसी यूजर के रिपोर्ट करने से पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया। सभी अकाउंट्स 1 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक बंद किये गये हैं।

इन व्हाट्सऐप खातों को सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 4(1)(डी) के तहत प्रतिबंधित किया गया। साथ ही उन खातों पर प्रतिबंध लगाया गया है, जो कंपनी की नीतियों और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हैं। इसमें WhatsApp पर झूठी सूचना फैलाना, असत्यापित संदेश को कई नंबरों पर भेजना जैसी चीजें शामिल हैं।

यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी लगातार कर रही कार्रवाई
Banned 37 lakh WhatsApp accounts: WhatsApp के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवाओं के बीच दुरुपयोग को रोकने में अग्रणी है। सालों से कंपनी ने यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य आधुनिक टेक्नोलॉजी, डेटा वैज्ञानिकों और एक्सपर्ट्स और प्रोसेस पर लगातार इंवेस्ट किया है।

Read more:मोदी सरकार का बड़ा फैसला! गरीबों को दिया बड़ा तोहफा..80 करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

Banned 37 lakh WhatsApp accounts कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर खराब व्यवहार को रोकने के लिए टूल्स और संसाधनों का इस्तेमाल करती है। इस समय गैर कानूनी गतिविधियों को रोकने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है क्योंकि किसी के नुकसान से पहले इसे रोक लेना बेहतर है।

Related Articles

Back to top button