मनोरंजन

कंधे पर युवक की लाश उठाए भरे बाजार 2 KM पैदल चला ,

RGHNEWS बलरामपुर. नशा नाश का कारण है, यह बात बहुत जानी सुनी है. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर  जिले में यह बात एक बार फिर साबित हुई. यहां के वाड्रफनगर विकासखंड में हुई एक घटना ने आम लोगों को झकझोर दिया है. नशे में धुत एक शख्स ने यहां अपनी कार से एक युवक को इतनी जोर की टक्कर  मारी कि उस युवक की मौके पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हादसे के बाद 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलवाई, पर टल्ली कार चालक ने हादसे में मारे गए शख्स के शव को एंबुलेंस वालों को उठाने नहीं दिया बल्कि खुद कंधे पर लादकर 2 किलोमीटर पैदल चला और पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर  कर दिया.

बताया जा रहा है कि आरोपी लालमन सिंह मरावी भूतपूर्व सैनिक है. रिटायरमेंट के बाद वह स्टेट बैंक ऑफ इंडि‍या की वाड्रफनगर शाखा में बतौर गनमैन की नौकरी करने लगा था. मगर ड्यूटी के वक्त भी वह टल्ली रहता था. नशे की इस लत के कारण बैंक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था. इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि बसंतपुर टीआई राजकुमार लहरे ने की है. उन्होंने बताया कि जब मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दुर्घटनाग्रस्त शख्स को अस्पताल ले जाना चाहा तो इस टल्ली भूतपूर्व सैनिक ने नहीं ले जाने दिया, बल्कि उस युवक को अपने कंधे पर लादकर झूमता हुआ थाने पहुंचा. फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और टल्ली लालमन को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button