एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा – RGH NEWS
देश

एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट सुबह 7.50 बजे दिल्ली जा रही थी, तभी उसे चेतावनी का संकेत मिला. रनवे पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहे विमान के ईंधन टैंक से फ्यूल लीक हो रह था. कॉकपिट में अलर्ट आते ही पायलट ने तुरंत एटीसी से संपर्क किया. विमान में 131 यात्री सवार थे. अगर फ्यूल लीकेज की जानकारी जल्दी नहीं मिलती और फ्लाइट उड़ान भर चुकी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. इंजन बीच में ही बंद भी हो सकता था. पायलट के जरिए खबर मिलने के बाद एटीसी ने यात्रियों को विमान से उतारने की व्यवस्था की.

Related Articles

Back to top button