देश
*✍️एयरपोर्ट के बाहर हुए आत्मघाती बम धमाके मे महिला बच्चे सहित 13 लोगों की हुई मौत….पहले ही किया गया था सतर्क…*

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक बड़ी खबर सामने आई है। एयरपोर्ट के बाहर गुरुवार को एक संदिग्ध आत्मघाती बम धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि इस धमाके में महिला और बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग इस हमले में गभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बता दें कि आस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई अन्य सहयोगी देशों की ओर से इस बारे में अलर्ट जारी किया गया था। लोगों से गुजारिश की गई थी कि वे काबुल एयरपोर्ट से दूर ही रहें।



