एनटीपीसी लारा में चल रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान का समापन – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

एनटीपीसी लारा में चल रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान का समापन

Raigarh News : एनटीपीसी लारा की तत्वाधान में पिछले एक माह से चल रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान का समापन दिनांक 11 जून 2022 को एनटीपीसी लारा नगर परिशर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दिवाकर कौशिक, मुख्य महाप्रबंधक (एनटीपीसी लारा) एवं श्रीमती सीमा कौशिक, अध्यक्ष, प्रेरिता महिला समिति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा पिछले 1 माह से प्रशिक्षित बालिकाओं द्वारा देश भक्ति, लोक नृत्व एवं थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छोटे छोटे बालिकाओं द्वारा इस प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध होगए। इस कार्यक्रम पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक श्री दिवाकर कौशिक ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बालिकाओं के पिता माताओं की शुक्रिया अदा किया जिनहोने एनटीपीसी लारा पर विश्वास प्रकट करते हुए अपनी बालिकाओं को 1 माह के लिए एनटीपीसी की कार्यक्रम में भेजे थे और नतीजा सबकी सामने है। आगे भी एनटीपीसी लारा द्वारा ऐसी जनकल्याण कार्य आगे भी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर श्रीमती सीमा कौशिक, अध्यक्ष प्रेरिता महिला समिति ने अभियान में सहयोग करने के लिए सभी सदस्याओं को धन्यवाद दी, उनहों ने एक परिवार की तरह सभी बालिकाओं की देखभाल की जिस से बालिकाओं को किसी भी तरह का कोई परेशानी उथनी नहीं पड़ी।

बालिका सशक्तिकारण अभियान एनटीपीसी द्वारा बालिकाओं की व्यक्तित्व विकास के लिए एक अभिनव पहल है। इस में देश भर में स्थापित एनटीपीसी की परियोजना के आस पास रह रहे 10 से 11 साल की बालिकाओं को एक माह का आवासीय कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। जिस में पाठ्य विषय सहित रचनात्मक कार्य जैसे नृत्व, संगीत, अभिनय, हस्तकला, आत्मरक्षा, योगा आदि विषय पर प्रशिक्षण प्रदान की गई।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री जे एस एस मूर्ति, महाप्रबंधक (परियोजना) श्री संतोष कुमार खा, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) श्री अखिलेश सिंह, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) श्री राजीव रंजन, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री समरेन्द्र कुमार रॉय, सी आई एस एफ के सहायक कमांडेंट, प्रेरिता महिला समिति की पदाधिकारी एवं सदस्याएँ एवं बड़ी संकसा में बालिकाओं की पिता माता एवं उनकी अभिभावक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button