खेल

एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर चल रहा है और टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए कीवी टीम को 540 रनों का लक्ष्य दिया है। यह मैच कीवी टीम के स्पिनर एजाज पटेल के लिए यादगार रहा है क्योंकि उन्होंने इस टेस्ट में अपनी फिरकी का कमाल दिखाते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। मुंबई में जन्मे एजाज पटेल ने इस मैच में एक ऐसा कारनामा कर दिया जो आज तक भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कोई भी नहीं कर पाया।

दरअसल एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाले टेस्ट क्रिकेट के तीसरे गेंदबाज बने। वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने भारत के 4 विकेट झटके और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एजाज पटेल टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ 14 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले 1980 में अयन बॉथम ने मुंबई में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में 13 विकेट अपने नाम किए थे। ऐसे में अब एजाज पटेल एकमात्र गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए है।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button