देश

एक ही लड़के से मां-बेटी दोनों को हुआ प्यार,शादी की आई बात तो प्रेमी ने दिया इस खौफनाक घटना को अंजाम

lover murdered girlfriend : गोरखपुर। यूपी के जिला गोरखपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां एक युवक ने अपनी 15 साल की प्रेमिका की हत्या कर वारदात को अंजाम दिया। युवक ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जैसे ही ये घटना आस पास के लोगों को पता चली उनके होश उड़ गए।

दरअसल, लड़की आरोपी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने में आरोपी के दोस्त भी शामिल थे। गौरतलब है कि आरोपी का लड़की की मां से भी संबंध था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्तों को पकड़ लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

read more: iPhone 15 को टक्कर देने आई Google Pixel 8 Series, जानिए कीमत

पुलिस के अनुसार जानकारी

पुलिस ने खुलासा किया कि पीड़िता की मां के साथ भी संबंध था। वह भूसा देने उनके गांव आता था। जिसके बाद उसने मां-बेटी दोनों से संबंध बना लिया। वह दोनों के साथ संबंध बनाता था। लड़की की हत्या वाले दिन लड़की की मां किसी की मौत पर सांत्वना देने गई थी। लड़की को अकेला देखकर आरोपी लड़की के पास गया। दोनों में शादी की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

lover murdered girlfriend : इस विवाद के बीच आरोपी ने लड़की के साथ गंदा काम किया फिर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने एक दोस्त की मदद ली। दोनों ने मिलकर एक कपड़े से लड़की को छत से लटका दिया। दोनों ने लोगों को गुमराह करना चाहा कि लड़की ने सुसाइड किया है मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हो गया औऱ वे पकड़े गए। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button