एक ही लड़की से प्यार करने वाले दो भाईयों ने की खुदकुशी……हाथ पर गर्लफ्रेंड का नाम लिखकर ट्रेन के आगे कूदे….. – RGH NEWS
मनोरंजन

एक ही लड़की से प्यार करने वाले दो भाईयों ने की खुदकुशी……हाथ पर गर्लफ्रेंड का नाम लिखकर ट्रेन के आगे कूदे…..

RGHNEWS बूंदी  राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली खबर आयी है। प्यार में नाकाम दो भाईयों ने एक साथ खुदकुशी कर ली है। हैरान करने वाली जानकारी ये आ रही है कि दोनों भाई एक ही लड़की से प्यार करते थे और एक ही लड़की को दोनों भाई अलग-अलग नामों से जानते थे। खुदकुशी के पहले दोनों भाईयों ने एक वीडियो भी बनाया था। वहीं दोनों भाईयों की कलाई में लड़की का नाम भी लिखा है, लेकिन दोनों नाम अलग-अलग हैं। दोनों भाईयों ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है।

सुसाइड करने से पहले दोनों ने अपनी बाइक पार्क कर एक वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर मिला जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान एक युवक के हाथ पर आशा लिखा था तो दूसरे युवक के हाथ पर तुलसी नाम लिखा गया था, जिससे आसार लगाए जा रहे हैं कि ये प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला हो सकता है। कहा ये भी जा रहा है कि दोनों युवक एक ही लड़की से प्यार करते थे। खबर के मुताबिक दोनों के मोबाइल फोन की तस्वीरों और विवरणों से पता चलता है कि दोनों एक ही लड़की के प्यार में थे।

दोनों युवकों की हुई पहचान

केशवराय पाटन के एसएचओ लाखन मीणा ने कहा, ‘हमें सूचना मिली थी कि कुंडली गांव के पास ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। इसके बाद हमारे थाने का डीओ ज्ञानेंद्र सिंह वहां गया था तो वहां डेड बॉडीज मिली थी। आईकार्ड के आधार पर उनकी शिनाख्त की गई जिसमें से एक की पहचान महेंद्र, पुत्र नंदा गुर्जर, निवासी- केशवपुरा जिला- बूंदी के रूप में हुई। दूसरा उसका चचेरा भाई देवराज, देवकिशन गुर्जर, निवासी केशवपुरा जिला- बूंदी के रूप में हुई। दोनों बूंदी में रहते हैं। देवराज किसी दुकान में काम करता था जबकि महेंद्र पढ़ाई करता है। ये दोनों रात को आए है और मोटरसाइकिल खड़ी कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का हम पता लगा रहे हैं, जांच जारी है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button