देश

एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता पर दो युवकों ने की फायरिंग, दो दिन पहले ही ज्वाइन की थी BJP

नई दिल्ली। बिग बॉस (Bigg Boss) फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता पर पंजाब के अमृतसर में जानलेवा हमला हुआ है। एक्ट्रेस के पिता संतोख सिंह ने दो दिन पहले ही भाजपा ज्वाइन की थी और वे यहां कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद अमृतसर से ब्यास के लिए रवाना हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक सवार दो युवकोें ने उनपर हमला किया।

खबरों के अनुसार संतोख सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ अमृतसर से ब्यास के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में जंडियाला गुरु इलाका में स्थित गुरदासपुरियां के ढाबे के पास उनके सुरक्षा कर्मी शौचालय गए थे, इस दौरान वे गाड़ी की चालक की सीट पर बैठे हुए थे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंच कर रुक गए। वे कार का शीशा नीचे कर उन्हें पहचानने के प्रयास कर रहे थे तभी बाइक चालक के पीछे बैठे युवक ने उन पर गोलियां चला दी।

 

उन्होंने बताया कि इस बीच ही गाड़ी के पास खड़े सुरक्षाकर्मियों ने बाइक सवारों पर ईंट उठाकर मारी, हालांकि वे मौके से फरार हो गए, गिल के पिता ने कहा कि वे पुलिस रवैये के खिलाफ सोमवार को अपने साथियों के साथ एसएसपी दफ्तर का घेराव करेंगे। बता दें कि ‘बिग बॉस 13’ के दौरान शहनाज के साथ-साथ उनके पिता संतोख भी काफी पॉप्युलर हो गए थे। वह उस सीजन में वह बिग बॉस के घर में भी नजर आए थे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button