देश

एक्ट्रेस ने अपने सांसद पति को 8 साल तक नही बनाने दिया शारीरिक संबंध….तो कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

ओडिशा के कटक जिले के सब-डिवीजन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को बीजू जनता दल (बीजद) सांसद अनुभव मोहंती (Anubhav Mohanty) से अलग हो चुकीं उनकी पत्नी एक्ट्रेस वर्षा प्रियदर्शिनी को नंदी शाही इलाके में स्थित मोहंती के पैतृक घर को खाली करने का निर्देश दिया.

इसके साथ ही अदालत ने सांसद को हर महीने 30,000 रुपये वर्षा (Varsha Priyadarshini) को देने को कहा, ताकि वह शहर में कहीं और रह सकें. सांसद अनुभव के वकील आलोक महापात्र ने कहा कि वर्षा को दो महीने के भीतर घर खाली करने का निर्देश दिया गया है.

बता दें कि बीजेडी सांसद ने छह साल पहले अपनी पत्नी के खिलाफ अदालत में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरी पत्नी यौन संबंधों की परमिशन नहीं देती है. इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारी शादी को आठ साल हो गए, लेकिन उनकी पत्नी ने अब तक संबंध बनाने की परमिशन नहीं दी थी.

एक्ट्रेस ने अपने पति पर लगाया नाजायज संबंध रखने का आरोप

बीजद सांसद ने बताया कि उन्होंने पत्नी से संबंधों को लेकर कई बार बात की, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी. इस पर एक्ट्रेस वर्षा ने भी याचिका दायर कर जवाब दिया. उन्होंने इसमें अनुभव पर मां बनने के अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाया. उन्होंने याचिका में कहा कि उनका पति एक शराबी है और उनके दूसरी महिलाओं संग नाजायज संबंध भी हैं.

कपल के चलते माता-पिता घर से दूर रहने को मजबूर

अनुभव की एक याचिका पर विचार करते हुए कटक सदर एसडीजेएम अदालत ने पाया कि सांसद के बूढ़े माता-पिता और कुछ अन्य रिश्तेदार पति-पत्नी के तनावपूर्ण संबंधों के कारण अपने घर से दूर रह रहे हैं. दोनों की 2014 में शादी हुई थी और अब वे दोनों अलग होने के लिए अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. हाई कोर्ट के आदेश के तहत वर्षा अनुभव के घर में रह रही थीं. वकील महापात्र ने कहा कि अनुभव को हर महीने की 10 तारीख तक वर्षा को अलग घर के लिए पैसे देने होंगे.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button