एक्टिंग की कमाई इस चीज में Invest करते थे सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड इंडस्ट्री का मशहूर सुपरस्टार आज हम सबके बीच नहीं है, लेकिन वह हम लोगों के दिलों में आज भी जिंदा रहता है। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की यादें लोगों के दिलों में आज भी बसी हैं। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन 21 जनवरी को होता है। सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था।
सुशांत सिंह राजपूत फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने फिल्मों के साथ कई टीवी शो में भी काम किया है। उनका जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआत पढ़ाई बिहार से की। वह बेहद ही अच्छे इंसान थे। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई की।
उन्होंने भले ही एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने सांइस के प्रति अपनी रुचि को कभी नजरअंदाज नहीं किया। वह विज्ञान को काफी तवज्जो देते थे।
यही वजह थी कि सुशांत सिंह राजपूत हमेशा अपने पास एक टेलीस्कोप रखते थे और अक्सर रात को आसमान में तारे देखते थे। साइंस के प्रति अपनी रुचि को वह कई इंटरव्यू में भी बताते रहे थे। उनका सपना ही साइंस को आगे बढ़ाना था, वो साइंस को काफी मानते थे। उन्होंने एक्टिंग के पैसे से साइंस में काफी मदद की थी। वह एक्टिंग की दुनिया में इसीलिए आए थे ताकि वह अपना सपना पूरा कर सके।
साइंस प्रोजेक्ट पर कर रहे थे काम
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही एक्टिंग की दुनिया में काम कर रहे थे, लेकिन वह साइंस को नहीं भूल पाए और साइंस को काफी अहमियत देते थे। इतना ही नहीं फिल्म सोनचिड़िया के निर्देशक अभिषेक चौबे ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत अपने किसी साइंस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और वह एक्टिंग के जरिए पैसा कमाकर उसमें इन्वेस्ट कर रहे थे।
अभिषेक चौबे ने यह भी बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत पैसे को गंभीरता से नहीं लेते थे और ज्यादातर पैसे अपने साइंस प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करते थे। वह बेहद ही अच्छे इंसान थे उन्होंने जो भी पैसा कमाया है वह अपने साइंस प्रोजेक्ट के सपने में लगा रहे थे।
अभिषेक चौबे ने उनके बारे में कई सारी बातें कहीं उन्होंने उनके सपनों के बारे में भी बताया। अभिषेक चौबे ने कहा,
‘वह एक साहसी इंसान थे और बहुत सारी चीजें करना चाहते थे। सुशांत सिंह राजपूत ने कभी भी पैसे को गंभीरता से नहीं लिया। उनकी जिंदगी में पैसा सबसे ज्यादा अहमियत नहीं था।
वह फिल्मों से कमाए सभी पैसों को अपने साइंस प्रोजेक्ट में खर्च करते थे। वह सांइस को लेकर काफी दीवाने थे। वह विज्ञान संस्थान में निवेश करना चाहता थे। सुशांत ने एक बार मुझसे कहा था कि उन्होंने एक्टिंग के जरिए पैसा कमाया ताकि वह अपना जीवन विज्ञान को समर्पित कर सकें।
तो वहीं सुशांत सिंह राजपूत बेहद अच्छे इंसान थे। एक दुर्लभ व्यक्ति थे, जिन्हें फिल्मों और फिल्म इंडस्ट्री के बारे में जुनून नहीं था। उनकी रुचि कहीं और थी।’उनके लिए विज्ञान को आगे बढ़ाना ही उनका सपना था। सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में भले ही ना हो लेकिन उनकी यादें आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है।’



