मनोरंजन

उर्वशी ने हवा में लहराई अपनी जुल्फें,बोल्ड अंदाज देख फैंस के उड़ गए होश

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं. वह फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अब उर्वशी (Urvashi Rautela) ने अपना एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. फैंस बार-बार देख रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

उर्वशी ने हवा में लहराई अपनी जुल्फें
देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) एक पूल के किनारे नजर आ रही हैं. उन्होंने रेड कलर का ब्रालेट पहना है और अपने जुल्फों को हवा में लहराते हुए नजर आ रही हैं. उनके इस अंदाज पर फैंस फिदा हो गए हैं. बोल्ड अदाओं से उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने फैंस का दिल जीत लिया है. कमेंट सेक्शन में फैंस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की खूब तारीफ कर रहे हैं.

बोल्ड अंदाज देख फैंस के उड़ गए होश
उर्वशी (Urvashi Rautela) के इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, ‘आपने तो आग लगा दी’. दूसरे फैन ने लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं’. यूजर्स उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में हार्ट और इमोजी शेयर कर रहे हैं. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के इस वीडियो को 1 घंटे में ही एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button