उत्कृष्ट कार्यों की श्रेणी में एक और अभिनव पहल…. सनातन धर्म जागरण अनुरूप…. आत्मा शुद्धि पवित्र शास्त्रार्थ

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
सनातन धर्मानुरागी बांधवों,
RGHNEWS प्रशांत तिवारी शास्त्रों के अनुसार हर तीसरे साल सर्वोत्तम यानी पुरुषोत्तम मास की उत्पत्ति होती है. वर्तमान में व्याप्त वैश्विक महामारी में हम सभी भगवत् भक्ति के माध्यम से इस पुरुषोत्तम मास में भगवान श्रीहरि से संपूर्ण विश्व को इस संकट से मुक्त करने हेतु प्रार्थना करें.
पुरुषोत्तम मास के इस विशेष अवसर पर पचास संस्थापक सदस्यों के सामूहिक निर्णय के संचालन सिद्धांत पर कार्यरत भारतवर्ष के प्रथम उत्कृष्ट सशक्त सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सहित भारतवर्ष के अन्य प्रांतों के श्रेष्ठ आध्यात्मिक प्रवक्ताओं द्वारा सोशियल साइट्स के फेसबुक मंच के माध्यम से भगवत् चर्चा का आयोजन किया जा रहा है.
समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के सभी फेसबुक एकाउंट पर विद्वतजनों द्वारा पुरुषोत्तम मास की लाइव भगवत् चर्चा में आप सभी सादर आमंत्रित हैं.
दिनांक – 18 सितंबर से 16 अक्टूबर 2020 तक (प्रत्येक दिन के अंतराल में)
समय – सायंकाल 3:30 से 4:00 बजे तक.
स्थान – समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के समस्त फेसबुक एकाउंट पर
समस्त धर्मपरायण तथा सनातन पंथी, अध्यात्मवेत्ता इस अद्भुत ज्ञानामृत का रसपान कर जीवन के कुछ क्षण भगवद्भक्ति में लीन होकर कथासागर में गोते लगाकर ईव्शर के प्रति अपनी अगाध प्रेम और श्रद्धा को विलोकित कर पुरूषोत्तम मास में पुण्यार्जन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं । यूँ तो प्रभु सुमिरन में जीवन का हर क्षण अनुरत होना चाहिए । किंतु विशेष मास में भग्वद्भक्ति का महत्व और भी पुण्यकारी होता है ।अतः इसका लाभ सभी धर्मानुरागी को अवश्य उठाना चाहिए ।
इसी सोद्देश्य के साथ ‘समग्र ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़’ अपने फ़ेसबुक अकाउंट के माध्यम से 18 सितंबर से 16 अक्टूबर तक प्रति एक दिन के अतंराल में धर्मावलंबी विद्वत, श्रेष्ठ विप्रजनों के मुखारविंद द्वारा भगवत चर्चा के माध्यम से जगत्पति जगदोद्धार श्रीहरि के गुणानुगान किया जाएगा । जिसका लाभ समस्त धर्मप्रेमी घर बैठे उठा सकते हैं ।



