उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : पडिगांव के शिवा कुमार साव को 50 लीटर महुआ शराब रखने के जुर्म में जेल दाखिल किया, महुआ शराब विक्रेताओं में हड़कंप – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : पडिगांव के शिवा कुमार साव को 50 लीटर महुआ शराब रखने के जुर्म में जेल दाखिल किया, महुआ शराब विक्रेताओं में हड़कंप

Raigarh News : माननीय कलेक्टर श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल के निर्देशन में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्रवाई आबकारी उड़नदस्ता टीम कर रही है।। जिसके कारण महुआ शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।।

आज दिनांक 11.6.2022 को पुसौर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पड़िगांव निवासी शिवा कुमार साव अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही है,, मुखबीर की सूचना की विश्वसनीयता पर शिवा साव के घर छापा मारा गया.. तलाशी में 50 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क 34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।।
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर,फिरुलाल चौहान एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।।
आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।। आज लगातार तीसरा दिन है जब शराब के 3 बड़े तस्कर जेल के अंदर चले गए।।

Related Articles

Back to top button