उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने कनकबीरा चौकी क्षेत्र में जबरदस्त कार्यवाही करते हुए 440 लीटर महुआ शराब का जखीरा जब्त कर छेदुलाल सारथी को जेल दाखिल किया – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने कनकबीरा चौकी क्षेत्र में जबरदस्त कार्यवाही करते हुए 440 लीटर महुआ शराब का जखीरा जब्त कर छेदुलाल सारथी को जेल दाखिल किया

Raigarh News माननीय कलेक्टर श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल के निर्देशन में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्रवाई आबकारी उड़नदस्ता टीम करती आ रही है।। परंतु आज दिनांक 9-6-2022 को आबकारी उड़नदस्ता टीम को उस समय बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर अवैध महुआ शराब के लिए कुख्यात सारंगढ़ क्षेत्र में कनकबीरा चौकी के अंतर्गत रामटेक ग्राम में छेदीलाल सारथी के घर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब एवं महुआ लहान की सूचना पर दबिश दी गई.. जब घर की तलाशी ली जाने लगी महुआ शराब और महुआ लाहन का जखीरा देखकर आबकारी उड़नदस्ता टीम के होश उड़ गए,, घर में बड़े-बड़े प्लास्टिक के ड्रम में महुआ शराब एवं महुआ लहान भरे पड़े थे,, प्लास्टिक के ड्रमों में भरा हुए शराब लगभग 440 लीटर पाया गया तथा लगभग 500 किलो महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट किया गया।। शराब की मात्रा इतनी अधिक थी की आबकारी टीम को पिकअप वाहन बुलाकर अवैध महुआ शराब को लोड करना पड़ा।।

आरोपी छेदुलाल सारथी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क(च )34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।।
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक सुंदरलाल प्रधान प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर,फिरुलाल चौहान एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।।

Related Articles

Back to top button