रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

rghnews prashant Tiwari रायगढ़। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के साथ हमले में शहीद हुई उनकी धर्मपत्नी अनुजा त्रिपाठी और पुत्र अबीर त्रिपाठी का पार्थिव शरीर भी पहुंचा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. वही सांसद रायगढ़ गोमती साय, विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा रायगढ़ शहर के हजारों लोगों ने एयरपोर्ट में शहीदों को श्रद्धांजलि दी. जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के रामलीला मैदान में शहरवासियों के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा।



