ईमारती लकड़ी का अवैध परिवहन पर चक्रधरनगर की एक और कार्यवाही... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

ईमारती लकड़ी का अवैध परिवहन पर चक्रधरनगर की एक और कार्यवाही…

 

छोटा हाथी वाहन से 21 नग सराई लकड़ी का चिरान जप्त

RGHNEWS प्रशांत तिवारी दिनांक 01.10.2020 के दोपहर थाना चक्रधरनगर की पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा महर्षि स्कूल विजयपुर के पास छोटा हाथी वाहन में अवैध रूप से परिवहन हो रही सराई लकड़ी चिरान को जप्त कर धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही वाहन चालक और उसके साथी के विरूद्ध की गई है ।

जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनवकांत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी की चिरान को छोटा हाथी वाहन से परिवहन किया जा रहा है जिस पर स्टाफ भेजकर तस्दीकी कराये । स्टाफ द्वारा महर्षि स्कूल विजयपुर के पास वाहन को पकड़ा गया है । आरोपीगण के पास लकड़ी चिरान के कोई कागजात नहीं था, चोरी की सम्पत्ति के संदेह पर वाहन को थाना लाया, वाहन में *21 नग सराई चिरान कीमती 16,800 रूपये* का रखा हुआ था । वाहन चालक रंजीत ठाकुर पिता कमलदेव ठाकुर 47 वर्ष निवासी सोनूमुड़ा देवारपारा चौकी जूटमिल एवं उसका साथी मुन्ना शर्मा पिता फत्तेलाल शर्मा उम्र 51 वर्ष निवासी बजरंगपारा चौकी जूटमिल थाना कोतवाली के विरूद्ध इस्तगासा क्रमांक 02/2020 धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । इसके पूर्व माह सितंबर में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा बंगुरसिया के पास सरई लकड़ी के गोले को वाहन से जप्त कर धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की गई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button