इस राज्य में कोरोना विस्फोट! फ्लाइट में 125 यात्री निकले पॉजिटिव – RGH NEWS
कोरोना न्यूज

इस राज्य में कोरोना विस्फोट! फ्लाइट में 125 यात्री निकले पॉजिटिव

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मामले देश में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में बाहर से आने वाले हर शख्स का टेस्ट किया जा रहा है. लेकिन पंजाब के अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इटली से आई इंटरनेशनल चार्टर्ड फ्लाइट में 125 लोगों के संक्रमित मिलने की खबर से सभी चिंता में हैं. आपको बता दें कि फ्लाइट में कुल 179 यात्री सवार थे, उनमें से 125 के कोविड पॉजिटिव पाए जाने की खबर है. सभी को आइसोलेट कर दिया गया है. गौरतलब है कि पहले कहा जा रहा था कि ये फ्लाइट एयर इंडिया की है. लेकिन, एयर इंडिया ने खुद ट्वीट कर इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि अभी रोम से एयर इंडिया की कोई फ्लाइट भारत नहीं आती.

 

चंडीगढ़ में भी हुआ कोरोना विस्फोट

इसके अलावा चंडीगढ़ के पीजीआई कैंपस में 197 स्टाफ और डॉक्टरों के कोरोना की चपेट में आने की खबर है. इनमें 88 डॉक्टर हैं, बाकी हेल्थ वर्कर शामिल हैं. आपको बता दें कि पिछले 3 दिनों में ही 147 के करीब डॉक्टर और हेल्थ वर्कर पॉजिटिव आ चुके हैं. इनमे से ज्यादातर लोगों के वैक्सीन की दोनों डोज लग चुके थी. लेकिन राहत की बात ये है कि सिर्फ 1 व्यक्ति में ही गंभीर लक्षण हैं. बाकी सभी में माइल्ड सिंप्टम्स देखने को मिले हैं. ये आंकड़ा 20 दिसंबर से 4 जनवरी तक का है.

 

कोरोना के आंकड़े तोड़ रहे पुराने सभी रिकॉर्ड

देश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 90,928 नए केस मिले हैं. इसके अलावा 325 लोगों की कोरोना से जान भी गई है. बुधवार के मुकाबले गुरुवार को कोरोना के 56.5 फीसदी अधिक केस मिले.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button