इस राज्य के CM ने किया बड़ा ऐलान-18 साल से अधिक उम्र की महिला को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये – RGH NEWS
देश

इस राज्य के CM ने किया बड़ा ऐलान-18 साल से अधिक उम्र की महिला को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को पंजाब के मोगा पहुंचे। यहां उन्होंने तीसरी गारंटी की घोषणा की। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये महीने देने का एलान केजरीवाल ने किया।

उन्होंने इसे दुनिया की सबसे बड़ी महिला सशक्तीकरण योजना बताई। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर परिवार में तीन महिलाएं हैं तो भी उनके खाते में एक-एक हजार रुपये हमारी सरकार जमा करवाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी महिला को वृद्धा पेंशन का लाभ मिल रहा तो भी उन्हें 1000 रुपये महीना मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि यह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा सशक्तीकरण अभियान बनेगा। दुनिया की किसी सरकार ने महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये नहीं जमा करवाए हैं।

इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि मैं पिछले कुछ दिन से देख रहा हूं कि आजकल पंजाब में एक नकली केजरीवाल घूम रहा है, मैं पंजाब में आकर जो भी वादा करके जाता हूं , दो दिन बाद वो ही बोल देता है। लेकिन करता नहीं है क्योंकि नकली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button