इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, सामने आई बड़ी वजह

Sania Mirza announced her retirement नई दिल्ली। भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के फैंस के लिए एक बुरी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, सानिया मिर्जा ने प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास का ऐलान कर दिया है। सानिया ने बताया कि वो चोटिल होने की वजह से ये फैसला लिया है।
Read more:KGF 2 की सुपर सक्सेस के बाद अब आ रहा है फिल्म का थर्ड पार्ट
सानिया अगले महीने आखिरी बार दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में खेलेंगी। जिसके बाद वो प्रोफेशनल टेनिस मैच में नजर नहीं आएंगी। ये सानिया के करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। इस दुबई टेनिस चैम्पियनशिप का आगाज 19 फरवरी को होगा। सानिया मिर्जा ने कहा है कि वह अगले महीने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद 36 साल की उम्र में अपने करियर को अलविदा कह देंगी। चोट के कारण उनकी 2022 की रिटायरमेंट योजनाओं में देरी हुई थी। यूएस ओपन में चोट की वजह से नहीं खेलने के बाद सानिया ने इसकी घोषणा की थी।
Read more:संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
Sania Mirza announced her retirement बता दें कि मिर्जा पिंडली की समस्या से जूझ रही हैं, लेकिन उम्मीद कर रही हैं कि यह उन्हें मैच कोर्ट पर अलविदा कहने से नहीं रोक पाएगी। सानिया ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं जो इंसान हूं, मुझे अपनी शर्तों पर काम करना पसंद है। इसलिए मैं चोट के कारण बाहर नहीं होना चाहती। इसलिए मैं ट्रेनिंग ले रही हूं। मेरा प्लान दुबई में दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के दौरान रिटायरमेंट का है।



