इस जिले में कोरोना से मचा हड़कंप!राज्य शासन का अलर्ट जारी – RGH NEWS
कोरोना न्यूज

इस जिले में कोरोना से मचा हड़कंप!राज्य शासन का अलर्ट जारी

Alert issued in Jagdalpur regarding Corona: जगदलपुर। बस्तर जिले में कोरोना और डेंगू का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। लंबे अरसे के बाद जगदलपुर में कोरोना के मरीज मिलने लगे हैं। इसको लेकर राज्य शासन ने अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद बस्तर में भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मॉक ड्रिल की गई।

अस्पतालों में अलॉट किए गए 50 बेड

अब तक जगदलपुर में 5 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 4 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं एक संक्रमित को होम आइसोलेट किया गया है। फिलहाल बस्तर जिले के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 200 बेड का कोरोना वार्ड तैयार कर दिया गया है। इसके अलावा शहर के एक निजी अस्पताल में भी 50 बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अलॉट किए गए हैं।

Read more: मुख्यमंत्री श्री बघेल नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे

डेंगू के लिए भी जारी किया अलर्ट

Alert issued in Jagdalpur regarding Corona: दूसरी तरफ जगदलपुर में डेंगू को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। बस्तर जिला महारानी अस्पताल में जरूरी तैयारियां कर लेने का दावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर रहे हैं। हालांकि डेंगू का कोई मामला फिलहाल सामने नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button