*✍️अब छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक साथ 5 लोगों से ज्यादा नहीं जुट सकेंगे…. कलेक्टर ने बेहद ही सख्त गाईडलाइन किया जारी… 18 शर्तों के साथ जारी हुई गाईडलाईन...!!!* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️अब छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक साथ 5 लोगों से ज्यादा नहीं जुट सकेंगे…. कलेक्टर ने बेहद ही सख्त गाईडलाइन किया जारी… 18 शर्तों के साथ जारी हुई गाईडलाईन…!!!*

RGHNEWS छत्तीसगढ़ में कोरोना के खतरनाक आंकड़ों के बीच अब जिला स्तर पर प्रतिबंधों का निर्देश जारी होना शुरू हो गया है। कल ही गृह सचिव सुब्रत साहू ने सभी कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखकर कोरोना के गाईडलाइन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया था। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर नम्रता गांधी ने होली, रंगपंचमी, गुड फ्राईडे, ईस्टर, रमजान और चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर सख्त गाईडलाइन जारी की है। जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है, जिसके तहत अब सामूहिक कार्यक्रमों, 5 से ज्यादा व्यक्तियों के इकट्ठा होने और अन्य किसी भी तरह से सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है

गाईडलाइन देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें 

होलिका दहन में सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाईडलाइन के साथ सिर्फ 5 लोगों की मौजूदगी की इजाजत होगी। मास्क नहीं लगाने पर अब जुर्माना 500 रुपये लिया जायेगा और जुर्माना नहीं देने या फिर नियमों को नहीं मानने वालों के खिलाफ अब मामला दर्ज किया जायेगा। शादी, अंत्येष्टि व दशगात्र के कार्यक्रम में सिर्फ 50 लोगों की मौजूदगी का ही अनुमति होगी। कार्यक्रम के लिए कलेक्टर, एडिश्नल कलेक्टर व एसडीएम से इजाजत लेनी होगी।

COPY BY NPGNEWS

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button