इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों लिए चेतावनी की जारी…

Weather Update Today : छत्तीसगढ़ के कई हिस्से इन दिनों तेज गर्मी से तप रहे हैं। हालांकि गुरुवार से सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोभ से अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी करके बताया है कि बादलों की आवाजाही की वजह से आने वाले दो-तीन दिनों तक तापमान में कुछ गिरावट होगी। इससे फिलहाल तेज गर्मी और लू से राहत रहेगी। हालांकि इसके बाद फिर से गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी।
मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में सबसे गर्म स्थान रायगढ़ और कोरबा रहा है लेकिन कल शाम हवा चलने से यहां के तापमान में कमी दर्ज की गई है। आज शुक्रवार को भी छत्तीसगढ़ का मौसम (Weather Update today) राहत देने वाला है और ऐसी स्थिति अगले 3 दिनों तक बने रहने की संभावना है। मौसम एजेंसी ने बताया कि सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोभ के कारण कुछ जगहों पर हल्की और मध्यम बारिश भी हो सकती है और कई जगहों पर तेज हवा चलने के भी आसार हैं। 24 अप्रैल से इसमें बदलाव दिखेगा और तापमान में फिर बढ़त देखी जाएगी।
Also read कोल्ड स्टोरेज में पाइप लाइन फटने से अमोनिया का रिसाव, मचा हड़कंप…
मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और दक्षिण गुजरात में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी संभव है। उत्तर पश्चिमी भारत में तापमान गिर सकता है।
वहीँ, पिछले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। इन राज्यों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है।
Weather Update Todayएजेंसी के मुताबिक अगले 24 घंटों में रायपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बस्तर, कोरिया में हल्की और मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आज सुबह-सुबह हल्की बारिश भी हुई है। बिलासपुर संभाग में मौसम अगले 3 दिनों तक सुहाना रहेगा जिससे गर्मी और लू से राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ में आज 27 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है वहीं 37 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी की संभावना है। फिलहाल एजेंसी के मुताबिक अगले 3 दिनों तक प्रदेश का मौसम सुहावना (weather update today) रहेगा।



