देश

इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान समेत देश के सभी राज्यों में मानसून की एंट्री हो गई है। गरज चमक के साथ हर दिन भारत के किसी ना किसी राज्य में जोरदार बारिश हो रही है। उत्तराखंड, गुजरात और असम में तो बाढ़ की नौबत आ गई है। बारिश का ये सिलसिला तो फिलहाल थमने वाला नहीं है। आने वाले 24 घंटे के भीतर फिर से तगड़ी बारिश होगी। जिसके लिए अलर्ट जारी कर दिए गए है।

इन राज्यों में होगी तेज बारिश

हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम-पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी-पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी पश्चिम मध्यप्रदेश, सौराष्ठ और कच्छ, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र , तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार।

इन राज्यों में नहीं बरसेगा बादल 

ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, उत्तरी कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और पंजाब।

Related Articles

Back to top button