इन जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, दफ्तरों में 50% हाजिरी के साथ होंगे काम

नई दिल्लीः देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। देश के कई राज्यों में अब एक बार फिर सख्तियां शुरू हो गई है। इसी बीच हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए नई गाइडलाइन जारी करते हुए राज्य के पांच जिलों में सिनेमा हॉल, थियेटर, स्कूल, कॉलेज, जिम आदि को पूरी तरह से बंद कर दिया है। ये पाबंदियां 12 जनवरी तक रहेंगी।
हरियाणा सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक जिन जिलों में पाबंदी लगाई है उनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकुला, अंबाला और सोनीपत शामिल हैं। इन सभी जिलों में कोरोना महामारी पर रोकथाम के लिए सिनेमा हॉल, थियेटर, स्कूल, कॉलेज, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क और जिम को बंद करने के आदेश दिए हैं। साथ ही दफ्तरों में 50 फीसदी हाजिरी के साथ काम होगा। इसके अलावा मॉल और बाजार शाम पांच बजे ही बंद कर दिए जाएंगे। ये पाबदियां 12 जनवरी तक लागू रहेंगी।



