देश

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर महक रही नोटों की गड्डियों की खूशबू

कन्नौज: Property Seized Piyush Jain House कहते हैं कि कन्नौज की नालियों में इत्र बहता है। इसे देखना है तो छिपट्टी मोहल्ले में आना होगा। संकरी गलियों वाले इस मोहल्ले में इत्र कारोबारियों के एक नहीं कई मकान हैं। यहां की गलियां इत्र की खुशबू से महकती रहती है। लेकिन अब ये गलियां इत्र की खुशबू के साथ नोटों की खुशबू से महक रही है और इसका पूरा श्रेय जाता है पीयूष जैन नाम के इत्र कारोबारी को। हाल ही में पीयूष के यहां छापोमारी में 257 करोड़ से ज़्यादा कैश, 125 किलो सोना, चांदी और कई प्रापर्टीज़ बरामद हुई हैं। छापेमारी अब भी जारी है और नोट गिनते-गिनते अधिकारी कई रातों से सो तक नहीं पाए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि पीयूष जैन के घर से छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ?

मिली जानकारी के अनुसार अभी तक जांच अफसरों को 500 चाबियां मिलीं लेकिन ताले 109 हैं। 257 करोड़ कैश, 125 किलो सोना और अरबों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। डीजीजीआई के छापे में अभी तक करीब 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हो चुका है। छापों में नकदी और गोल्ड के साथ बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी के भी दस्तावेज मिलने शुरू हो गए हैं। अभी तक कानपुर में चार, कन्नौज में सात, मुंबई में दो, दिल्ली में एक और दुबई में दो प्रॉपर्टी सामने आई हैं। इनमें लगभग सभी संपत्तियां सर्वाधिक पॉश इलाकों में खरीदी गई हैं।

पीयूष के घरों की दीवारें सोना उगल रही हैं जबकि जमीन से कैश के बंडल निकल रहे हैं। छिपट्टी स्थित उनके तिलिस्मी मकान में रविवार शाम तक 125 किलो सोना मिल चुका था। इसे लैपटॉप बैग से कुछ बड़े बीस बैगों में सीज किया गया है। नौ बोरों में नकदी भरी मिली। 50 से ज्यादा झोलों में डीजीजीआई अफसरों ने 350 फाइलें और 2700 दस्तावेजों को भरा है। कैश पीयूष के बेडरूम में बेड के अंदर से बरामद किया गया है। कमरे में ही बेड के नीचे लॉकर भी मिले हैं।

 

डीजीजीआई अफसरों को कन्नौज स्थित परिसरों से 500 चाबियां मिली हैं। ताले खोलने में विजिलेंस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पहले चार घंटे तक चाबियों को लगाया गया लेकिन असफल रहने पर एक दर्जन कारीगरों को बुलाकर ताला तोड़ने में मदद ली गई। कारीगरों को अलग-अलग जगहों से लाया गया] जिनके ताले नहीं टूटे, उन्हें कटर से कटवाया गया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button