इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर लाखों की कमाई करती हैं Malaika Arora – RGH NEWS
मनोरंजन

इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर लाखों की कमाई करती हैं Malaika Arora

Malaika Arora Fees: मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड की फैशन दीवा कहा जाता है जिनकी पॉपुलैरिटी किसी टॉप एक्ट्रेस से कम नहीं है. यही वजह है कि मलाइका इंस्टाग्राम पर एक-एक पोस्ट से लाखों की कमाई करती हैं.

मलाइका अरोड़ा ना फिल्मों में एक्टिंग करती दिखती हैं, ना ही वो किसी फिल्म में कैमरे के पीछे कोई भूमिका ही निभाती नजर आती हैं. इसके बावजूद भी मलाइका की पॉपुलैरिटी किसी टॉप एक्ट्रेस से कम नहीं. कुछ तो है मलाइका में जो उन्हें मायानगरी की इस भीड़ में सबसे जुदा बनाता है

 

मलाइका अरोड़ा की कमाई की बात करें तो सोशल मीडिया के जरिए ये हसीना खूब पैसा कमा रही हैं. खासतौर से इंस्टाग्राम पर. कहा जाता है कि एक-एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए मलाइका भारी भरकम चार्ज करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वो एक पोस्ट के लिए 15-16 लाख रुपये लेती हैं.

 

इसके पीछे कारण है मलाइका की फैन फोलोइंग. उन्हें सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है. मलाइका अरोड़ा को इंस्टाग्राम पर 15.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वो पोस्ट शेयर करती हैं और उसे वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगती

 

मलाइका अरोड़ा पैपराजी की भी फेवरेट हैं. वो सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलें या फिर किसी बी टाउन पार्टी के लिए. पैपराजी हर समय उनकी एक तस्वीर की खातिर घंटों तक इंतजार करते हैं. मलाइका 48 साल की हैं और इस उम्र में भी उनका ये जलवा बरकरार है. लोगों के बीच मलाइका किसी टॉप एक्ट्रेस की तरह पॉपुलैरिटी रखती हैं.

 

मलाइका अरोड़ा फिल्म में भले ही एक्टिंग करती ना दिखाई देती हों लेकिन उनके गाने हमेशा लोगों को पसंद आते है. छईयां-छईयां, अनारकली, मुन्नी बदनाम से लेकर फैशन खत्म मुझ पर तक मलाइका को हर बार फैंस का खूब प्यार मिला. मलाइका किसी भी फिल्म में एक गाने के लिए 1 करोड़ से ज्यादा चार्ज करती हैं

 

Related Articles

Back to top button