देश

इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए BHEL में निकली बंपर भर्ती,इतनी मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली: Recruitment in BHEL  नौकरी की तलाश कर रहे इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) में अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती निकली है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती 36 पदों पर निकली है। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। अभ्य​र्थी 11 जनवरी 2022 को या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 

रिक्त पदों का विवरण

  • पदनाम: इंजीनियर
  • सैलरी: 71,040/- प्रति माह
  • रिक्त पदों की संख्या: 10
  • शैक्षणिक योग्यता: 4 वर्ष सिविल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में पूर्णकालिक ग्रेजुएट डिग्री या मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड मास्टर डिग्री।
  • पदनाम: सुपरवाइजर
  • रिक्त पदों की संख्या: 26
  • सैलरी: 39,670/- प्रति माह
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में -3 वर्षीय पूर्णकालिक डिप्लोमा। योग्यता के बाद न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button